News
नेशनल हाई इस्टिीट्यूट (NHI) पहुंची मिस यूनिवर्स
मिस यूनिवर्स हरनाज कौर ने शुक्रवार को नेशनल हार्ट इस्टिीटयूट पहुंचकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया।यहां स्माईल ट्रेन अभियान की ब्राण्ड एम्बेस्डर के तौर पर पहुंची विश्व सुंदरी ने नेशनल हार्ट इंस्ट्टीयूट में चल रही जन स्वास्थ्य सम्बंधी गतिविधियों की जमकर सराहना की। इस अवसर पर देश भर से आए कटे होंठ और तालू आदि के साथ हृदय रोगों का निःशुल्क उपचार ले रहे बच्चों से मिलकर उन्होंने इस प्रयास को उल्लेखनीय बताया। मौके पर एनएचआई के सीईओ एवं वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डाॅ ओ पी यादव व उनकी टीम ने विस्तार से मिस यूनिवर्स को संस्थान की गतिविधियों से अवगत कराया। डॉ यादव ने बताया कि अब तक देश के विभिन्न भागों से 305 से अधिक बच्चों को संस्थान के शल्य चिकित्सक डाॅ करूण अग्रवाल नई मुस्कान दे चुके हैं। इस अवसर पर डाॅ यादव ने संस्थान द्वारा देश के दूरस्थ क्षत्रों में चले रहे जन स्वास्थ्य के कार्यक्रमों के बारे में बताया कि कहा कि हृदय रोगों की रोकथाम के साथ टेलीमेडिसन जैसी सेवाओं के विस्तार के प्रयासों को आगे बढ़ा रहा है। इसमें निराश्रित व कोविड प्रभावित बच्चों को जीवन निधि सहित निःशुल्क हृदय रोगों का निदान आदि शामिल है।
कौर ने ऑल इण्डिया हार्ट फाउण्डेशन द्वारा 70 के दशक से एशिया में किए गए प्रयासों को जाना और डाॅ यादव व उनकी टीम के भारत में हृदय और अन्य रोगों के निदान के लिए किए जा रहे प्रयासों को असाधारण बताया। मिस यूनिवर्स ने मौजूद बच्चों को गले लगाकर स्वागत किया और सदैव उनका उत्साह बढ़ाने का वादा किया। उन्होंने कहा कि हर बच्चें के चेहरे पर मुस्कान जरूरी है और कहा कि नेशनल हार्ट इंस्टिट्यूट इस प्रयास में लगातार नए आयामों को जोड़ रहा है। उन्होंनें कहा कि वह वह कुछ वर्षो पूर्व से इन प्रयासों से जुड़ी है और इसमें अभिभावकों की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने सफलता पूर्वक शल्य करा चुके बच्चों के अभिभावकों से कहा कि स्माईल ट्रेन और एनएचआई जैसे सस्थानों द्वारा दी जा रही इस निःशुल्क सेवा का लाभ लें और हर जरूरतमंद बच्चों को इससे जोड़ें । स्माईल ट्रेन अभियान की निदेशक ममता कारोल ने कहा कि भारत में कुपोषण और महिला जनित समस्योें से बच्चों में इस प्रकार के विकार आते हैं। इसके लिए लगातार जागरूकता के प्रयास जारी है। पूरे देश में बड़ी मात्रा में इस प्रकार के विकारों से जूझ रहे बच्चों की इस अभियान से मदद की जा रही है। इस अवसर पर हरनाज कौर ने डाॅ ओ0 पी0 यादव के साथ मिलकर पोषण से जुड़ी पुस्तिका का भी विमोचन किया।
News
The National Heart Institute, New Delhi, is known for its long legacy. Over the past 42 years, Through quality treatment...
Learn more
News
Regular Health Check-ups are one of the best ways to stay safe from diabetes. Attend our Free Diabetes Health Check-up C...
Learn more
News
With a heavy heart and deep sorrow, we received thenews of passing away of Dr. Marthanda Varma SankaranValiathan, a lumi...
Learn more
News
Pari passu with sibling rivalry between parallel and comple-mentary specialities, for example, cardiology and cardiacsur...
Learn more